अमर उजाला संवाद समारोह महज जम्मूवासियों के लिए ही नहीं पूरे भारत के लिए एक मिसाल पेश कर गया। इस संवाद के कायम करने से आम जनता ही जागरूक नहीं होती, बल्कि सभी मीडियाकर्मियों और मीडिया विद्यार्थियों के लिए भी बहुत ही लाभदायक संवाद रहा। ये बातें आईआईएमसी जम्मू के प्रो. डॉ. दिलीप कुमार ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के संवाद आगे भी होते रहने चाहिए। अमर उजाला जो कार्य कर रही है, यह उनकी पूरी टीम को सुखद एहसास देगा। कार्यक्रम सभी लोगों को अपने दिल, दिमाग और विकास के उजाले की ओर ले जाने वाली एक प्रक्रिया है।
पूरे देश में इस समय सबसे ज्यादा जनसंख्या युवाओं की है। देश की दशा और दिशा कैसे बदलनी है, यह अमर उजाला ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया है। युवाओं को कौशल विकास के बारे में बताया गया। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान और सुरेश रैना को मंच पर बुलाया। जम्मू की जनता को उनसे संवाद करने का अवसर मिला। जम्मू-कश्मीर की गोल्डन गर्ल शीतल देवी से रूबरू कराया। शीतल कुमारी ने बताया कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। अमर उजाला संवाद को बहुत बधाई। -
राजिंद्र शर्मा, पूर्व मेयर, जम्मू
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन रहा। शिक्षा से जुड़ा सत्र प्रेरणाओं से भरपूर था। छात्रों और युवाओं को बहुत ही प्रेरित करने वाले सत्र हुए। एक से बढ़ कर एक सेशन हुए जो जम्मू के युवाओं को यकीनन भविष्य में आगे बढ़ने और नई सफलताओं को हासिल करने में मदद करेंगे। गौर गोपाल दास ने दर्शकों को खूब हंसाया भी और जिंदगी जीने के गुर भी सीखाए। आशा है कि अमर उजाला भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करता रहेगा ताकि प्रदेश के लोगों को भी अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले लोगों से रूबरू होने का मौका मिलता रहेगा।
-निखिल महाजन, कॅरियर एडवाइजर एंड मोटिवेशनल स्पीकर
हमने अमर उजाला संवाद के सभी सत्र को खूब आनंद लिया। इरफान पठान और सुरेश रैना के साथ लोगों ने बातचीत की। जम्मू के अपने खिलाड़ी शीतल कुमारी और राकेश कुमार के सफलता के सफर की कहानी उनकी जुबानी जानने का मौका मिला। सभी सत्रों में सीखने और जानने के लिए कुछ न कुछ था। जम्मू में इस तरह के कार्यक्रम कराया जाना सराहनीय हैं। आगे भी ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए।
-वसुधा महाजन, एमडी, ईलीट पब्लिक स्कूल, जम्मू
कार्यक्रम बहुत ही जबरदस्त रहा। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हुआ। भविष्य की अगली पीढ़ी के लिए भी कार्यक्रम में सीखने के लिए बहुत कुछ था। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह रही कि इसमें जम्मू के छात्रों को बुलाया गया था। जो हमारे जम्मू के स्टार बने हैं उनकी संघर्ष यात्रा कैसी रहीं। इसके बारे में छात्रों ने जाना। खिलाड़ी, कलाकार, विशेषज्ञ कैसे अपने पेशे में कामयाब हुए, इससे प्रेरणा लेकर आने वाले युवा भी अपने जीवन को रोशन कर सकते हैं।
-माला शर्मा, स्कूल प्रिंसीपल
अमर उजाला संवाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए सभी टीम बधाई के पात्र हैं। विक्की कौशल, इरफान पठान, सुरेश रैना, शीतल कुमारी, राकेश, और अन्य विशेषज्ञों ने जिस तरह दर्शकों को अपने ज्ञान और सफलताओं के राज के साथ मंत्रमुग्ध कराया, वो समारोह में मौजूद लोगों के लिए यादगार पल बन गए हैं। जम्मू शहर में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
-कशिश गुप्ता, सीईओ, टल्ला ज्वेलर्स