सम्मान पाने वाले मेधावियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ऐसे अवसर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मेधावियों ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने विद्यार्थियों में तनाव बढ़ाया है। इसलिए स्कूल से लेकर घर तक तनाव मुक्त वातावरण बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को 10वीं व 12वीं के कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों के 274 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित इस समारोह में कहा कि वही शिक्षा बेहतर है, जो अच्छा इंसान बनाए। सीखने की ललक और उत्सुकता जगाए।