महंगी होती जा रही पढ़ाई के बीच आर्थिक तौर से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को संजोए रखने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अपने नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू की है।
अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली इस परीक्षा में जेएंडके के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से प्रादेशिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड्स सरकारी कालेज और विश्वविद्यालय की अपनी पिछली परीक्षा में न्यूनतम साठ फीसदी अंक लेने वाले छात्र भाग ले सकेंगे।
यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पात्रता परीक्षा में सफल 225 विद्यार्थियों को हर साल 15 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति देगा।
योजना के तहत नौवीं और 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी दो साल और 10वीं तथा 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक साल की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र अधिकतम तीन साल तक छात्रवृत्ति का लाभ ले पाएंगे।
ये हैं छात्रवृत्ति की खास बातें दसवीं और बारहवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन पत्र के साथ दसवीं या 12वीं की मार्कशीट लगाएंगे। स्कूल का नाम और पता वही देंगे जहां से हाई स्कूल या 12वीं की परीक्षा पास की है।
स्कूल के आई कार्ड की फोटो कापी को प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर देना होगा। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र इंटर और स्नातक की मार्कशीट लगाएंगे। दोनों परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी (साथ फीसदी) अंक प्राप्त करने होंगे।
छात्रों को वस्तुनिष्ठ परीक्षा देनी है। उनकी पिछली कक्षा के आधार पर सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और भाषा ज्ञान ही इस परीक्षा का विषय होगा।
अगस्त के अंत में होगी राष्ट्रीय परीक्षा प्रादेशिक बोर्ड आदि के छात्र दे सकेंगे परीक्षा डेढ़ लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थी होंगे पात्र