फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: सीमा से लेकर शहर तक हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के रवाना होने के दौरान आसमान से लेकर जमीन तक नजर रहेगी। ड्रोन की निगरानी में यात्रियों की सुरक्षा होगी और काफिलों के रूट पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर शहर तक हाई अलर्ट कर दिया गया है। भगवती नगर सहित शहर के सभी 32 स्थलों को सील कर दिया गया है, जहां पर अमरनाथ यात्रियों को ठहराया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से हवाई दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। ऐसे में शिविर पर ड्रोन से हमले की आशंका को मद्देनजर इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिविर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात जवानों को 24 घंटे चौकस रहने के लिए कहा गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को विशेष रूप से इसके निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले रविवार को पुलिस और सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवती नगर आधार शिविर का दौरा किया सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।
उधर, बीएसएफ की ओर से भी सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। अमरनाथ यात्रा में सीमा पार से खलल डालने के प्रयास हो रहे हैं। जवानों को पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। जम्मू, सांबा और कठुआ बार्डर पर बीएसएफ की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है। खासकर जम्मू के मकवाल बार्डर, फलायं मंडाल और कानाचक सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें