फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में गूंज रहा...मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीअमरनाथ यात्रा के पास आते ही साधु-संतों का मंदिरों के शहर में पहुंचना शुरू हो गया है। उन्हें प्रशासन की ओर से राम मंदिर में ठहराया जा रहा है। उनके दिनभर पूजा-पाठ से शहर भोले के रंग में रंगता जा रहा है। सुबह-शाम साधु-संत मेरा भोला है भंडारी, बम-बम भोले सहित अन्य भजनों से बाबा बर्फानी का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को राम मंदिर पहुंचे बंगाल से आए गोपाल बाबा ने बताया कि दूसरी बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इससे पहले 2018 में आए थे। उसके बाद कोरोना के चलते यात्रा बंद रही, जिस कारण नहीं आ नहीं पाए। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आकर स्थानीय लोगों से बातचीत करना अच्छा लगा है। उत्तराखंड से आए बाबा हरिओम ने बताया कि वह छठी बार बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं। पंजीकरण के बाद यात्रा के साथ घाटी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें