फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट से वैकल्पिक ट्रैक की उम्मीद टूटी

Fri, 27 Feb 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट से कठुआ शहर के लिए वैकल्पिक रेलवे रूट की उम्मीद लगाए शहर को फिर निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


इधर नव कठुआ रेलवे स्टेशन निर्माण समिति ने बजट में वैकल्पिक रूट को जगह न दिए जाने पर साफ कर दिया है कि मांग पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। समिति ने तो बाकायदा आंदोलन चलाने का ऐलान कर दिया है।

समिति के प्रवक्ता संजीव वर्मा सहित अमरीश, बंटी भोला, जगदीश, विकास, सुरिंदर, विजय, अनिता, राज कुमार और वरिंदर ने जमकर भड़ास निकाली।

वक्ताओं ने कहा कि कठुआ शहर के लिए वैकल्पिक रेलवे ट्रैक बनाने का प्राथमिक सर्वे पहले हो चुका है। इसमें बाकायदा रेलवे ने सकारात्मक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद लगातार समिति ने इस मांग को प्रमुखता से उठाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी उन्हें भरोसा दिलाया था, लेकिन इसके बावजूद ताजा रेलवे बजट में कठुआ का जिक्र तक नहीं आया है। इससे स्थानीय लोग बेहद निराश हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व समिति आम लोगों के साथ संपर्क अभियान चला रही है। अब यह रणनीति आंदोलन के लिए चलाई जाएगी।

समिति सदस्यों ने कहा कि कठुआ के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए समिति को आंदोलन कड़ा भी करना पड़ा, तो वह इससे परहेज नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें