पुस्तक के विमोचन के दौरान कुलपति प्रो. उमेश राय व अन्य स्रोत - विवि
- प्रो. उमेश राय ने ''''हैप्पी स्कूल्स'''' किताब का किया विमोचन
- बच्चों की मानसिक सेहत को बताया शिक्षा की नींव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने शुक्रवार को ''''हैप्पी स्कूल्स : स्कूलों के केंद्र में खुशी'''' किताब का विमोचन किया। इस दौरान प्रोफेसर राय ने कहा कि अब स्कूलों को बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खुशी और मानसिक मजबूती का स्थान भी बनाना होगा। असली स्कूल वही है, जो बच्चों में आत्मविश्वास, खुशी और सुरक्षित माहौल दे।
यह किताब डॉ. रोमेश कुमार ने लिखी है, जो एक मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रबल पक्षधर हैं। डॉ. कुमार इस समय जम्मू के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विभागाध्यक्ष हैं। ''''हैप्पी स्कूल्स'''' किताब में स्कूलों में बच्चों की खुशी और मानसिक सुरक्षा को शिक्षा का अहम हिस्सा बनाने की जरूरत बताई गई है। शिक्षा विशेषज्ञों ने इस किताब को बेहद उपयोगी और समय की जरूरत बताया है। विमोचन कार्यक्रम में प्रो. नीलू रोहमत्रा और प्रो. संगीता गुप्ता भी मौजूद रहीं।