जम्मू। नवाबाद पुलिस ने लापता महिला को 72 घंटे में ढूंढने का दावा किया है। बीते सोमवार की सुबह महिला तालाब तिल्लो स्थित घर से संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हो गई थी। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला को पंजाब के अमृतसर से बरामद किया गया। उसे कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार महिला के बेटे की ओर से नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी मां सोमवार को बिना किसी को सूचित किए घर से निकल गई। इसके बाद घर नहीं लौटी। संवाद