फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर कड़ी चौकसी, पाक पर पैनी नजर

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमापर मुस्तैदी से तैनात एक सीमा सुरक्षबल का जबान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
सीमावर्ती ग्रामीण भी सीमा के साथ सटी कृषि योग्य भूमि पर खेतीबाड़ी करते हुए देखे जा सकते हैं। रात के समय ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से घरों में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी बाहरी अनजान व्यक्ति के देखे जाने पर पुलिस को अवगत करवाए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें