सांबा। कस्बे के नए बस अड्डे के निकट मंगलवार की दोपहर को एक बोलेरो और बाइक की टक्कर से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक की हालत को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू रेफर कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की नए बस अड्डे के पास कैली मंडी की ओर से एक बाइक (जेके02सीए-6131) को सामने से आ रही बोलेरो (जेके21डी-7005) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पुलिस कर्मी रिषभ सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी पुरखू जम्मू और एसपीओ आशीष शर्मा पुत्र बोध राज निवासी रत्नपुर कौलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी हे।