फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में दोहरे धमाके के बाद सांबा में सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उधमपुर में हुए दोहरे धमाके और अगामी त्योहारों को देखते हुए सांबा जिला में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। कस्बे के हाईवे पर पुलिस और एसओजी के जवानों ने वीरवार को मार्च किया और जगह-जगह नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के मुख्य चौक से धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर तक पुलिस के जवानों ने मार्च किया। सनद रहे कि सांबा की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकतर पकड़े गए पाकिस्तान से आए आतंकी सांबा की सीमा से घुसपैठ करने के बारे में बताते हैं। इसे देखते हुए उधमपुर में हुए दोहरे धमाके के बाद जिले में सुरक्षा बल और पुलिस सतर्क हो गई है। वीरवार को पुलिस एसओजी के डिप्टी एसपी गारू राम की देखरेख में मार्च किया और हाईवे पर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें