फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। राजस्थान के माउंट आबू से आए विशेषज्ञ राजीव भाई ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों और मोबाइल गेम्स के दलदल में फंसती जा रही है। यदि समय पर सचेत नहीं किया तो वह स्वयं ही भविष्य को तबाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को धीरे-धीरे बर्बाद करती है। प्रति दिन भारत में 5500 नए युवा पहली बार तंबाकू का सेवन शुरू करते हैं। यह एक धीमा जहर है। अब हेरोइन का नशा बढ़ता जा रहा है। बच्चों को नशे की लत लगे इससे पहले ही हमें ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने और बुराइयों से बचने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर सरपंच फतेह चंद, ब्रह्मकुमारी अनुज व सुनीता, नीलम, ओपी खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें