फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में अलर्ट: आतंकी हमले की धमकी के बाद तलाशी अभियान जारी, एलओसी पर जवानों को किया गया चौकस

Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिले सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर में तलाशी अभियान शुरू किया है।सुरक्षाबल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन रात तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पुंछ में वाहनों की चेकिंग करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों को फिर बड़ी वारदात की साजिश रचने का इनपुट मिला है। इसी महीने कश्मीर में जी 20 बैठक भी प्रस्तावित है। हमले की सूचना के बाद केंद्रशासित प्रदेश के साथ पुंछ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिले सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर में तलाशी अभियान शुरू किया है।  सुरक्षाबल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन रात तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा गश्त बढ़ाई गई है।

जिले में सुरक्षाबलों की तरफ से कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साथ भीतरी सड़कों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष नाके लगाए हैं। जिन पर बड़ी संख्या में सेना, पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान हर आने जाने वाले वाहन एवं पैदल चलने वालों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे की आतंकियों की हर साजिश को समय रहने नाकाम बनाया जा सके। भाटादूड़ियां आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई थी, लेकिन अब जारी अलर्ट जिले में सुबह शाम अथवा देर रात सड़कों पर निकलते ही देखने को मिलता है।

इस जांच के दौरान जहां वाहनों की बारीकी से जांच करने और वाहन सवारों की पहचान पत्रों से लेकर हर चीज की जांच की जाती है ताकि किसी प्रकार की कोई चूक न हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें