जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर लिफ्ट खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से एयरपोर्ट की लिफ्ट खराब रहने के लिए कारण यात्रियों को सीढ़ियाें का सहारा लेना पड़ा।
दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट के खराब होने से व्हीलचेयर पर बैठाकर दिव्यांग महिला को एयरपोर्ट को अंदर लेने पड़ा। देर शाम तक एयरपोर्ट पर लिफ्ट ठीक नहीं हो पाई थी। जम्मू एयरपोर्ट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। लिफ्ट खराब होने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी से दो चार होना पढ़ता है। ब्यूरो