फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: जम्मू एयरपोर्ट से अब पूरी क्षमता से उड़ेंगे विमान, सरकार ने 30 फीसदी लोड पेनाल्टी खत्म की

Thu, 30 Sep 2021 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू हवाई अड्डे को नियंत्रित करने वाली भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को एक नोटएम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया, जिसमें हवाई अड्डे पर 30 प्रतिशत लोड पेनल्टी को हटा दिया है।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एयरपोर्ट के लिए आने और जानी वाली एयरलाइंस अब शुक्रवार से पूरी यात्री क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगी। सरकार ने एयरलाइंस पर 30 फीसदी लोड पेनाल्टी को समाप्त कर दिया। इससे 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ एयरलाइंस संचालित होंगी। इस फैसले से एयरलाइंस के टिकट की कीमतों में कमी होगी। जम्मू हवाई अड्डे को नियंत्रित करने वाली भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को एक नोटएम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया, जिसमें हवाई अड्डे पर 30 प्रतिशत लोड पेनल्टी को हटा दिया है।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में प्रतिदिन विभिन्न शहरों के लिए 35 उड़ानें संचालित होती हैं। लोड पेनाल्टी लागू होने से एयरलाइंस को जम्मू के लिए उड़ान भरने में नुकसान होता था, जिसके चलते वह 30 फीसदी खाली सीटों का नुकसान पूरा करने के लिए टिकट किराए में बढ़ोतरी करती थीं। एयरपोर्ट पर लोड पेनल्टी को रनवे की लंबाई,  गुणवत्ता के कारण लगाया गया था। सफल रात्रि विमान सेवा शुरू करने, रनवे के विस्तारीकरण के बाद एएआई ने लोड पेनल्टी को समाप्त करने का फैसला लिया। अब लोड पेनल्टी के हटाने से एयरलाइंस के लिए जम्मू में परिचालन की लागत कम हो जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप टिकट की कीमतों में भी कमी होगी। एक अधिकारी ने बताया कि उसी परिवर्तनीय लागत पर वे अब अधिक यात्रियों को उड़ा सकते हैं। इसलिए उनके संचालन की लागत कम हो जाएगी। 
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    
विज्ञापन


डीजीसीए के समक्ष उठाया गया था मुद्दा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासन ने इस मुद्दे को डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और भारतीय वायु सेना के वार्ता की, जिससे गुरुवार को नोटम जारी कर इसमें समाप्त किया गया है। इस फैसले से विमान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।  

विज्ञापन

रनवे की लंबाई 1300 फीट बढ़ाई गई

जम्मू एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया गया है। रनवे की लंबाई को 6700 फीट से बढ़ाकर 8000 फीट कर दिया गया है। 2019 में जम्मू एयरपोर्ट पर 159 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था, जिसका कार्य जुलाई 2021 में पूरा हो गया है। रनवे विस्तार होने से अब अधिक क्षमता वाले विमानों की भी लैंडिंग हो जाती है।

हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी
सतवारी स्थित जम्मू हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। धार्मिक पर्यटन के अलावा अनुच्छेद 370 को खत्म करने से व्यापार और व्यावसायिक यात्राओं में वृद्धि हुई है। रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों का इसके प्रति आकर्षण बढ़ा है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी यात्री बढ़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें