फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Show in Jammu: जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में एयर शो की रिहर्सल आज, जांबाज दिखाएंगे विमान से करतब

Thu, 21 Sep 2023 10:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एयर फोर्स स्टेशन जम्मू में गुरुवार को एयर शो को लेकर रिहर्सल की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 9 से 11 बजे होगा, जिसमें आसमान में विमान से जाबांज करतब दिखाएंगे। आयोजन के दौरान कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान। - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार जम्मू में होने जा रहे एयर शो की फाइनल रिहर्सल 21 सितंबर को होगी। वायुसेना की सूर्य किरण टीम के नौ पायलट हवा में करतब दिखाएंगे। मुख्य आयोजन 22 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। रिहर्सल में प्रशासन और वायुसेना ने कई स्कूलों के बच्चों को बुलाया। बुधवार को विमानों ने करतब दिखाने का अभ्यास किया।

विज्ञापन


शो में कई ऐसे करतब होंगे जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। हालांकि लड़ाकू विमान एयर शो का हिस्सा नहीं होगा। दावा किया जा रहा है कि एयर शो में हिस्सा लेकर हर कोई रोमांचित होगा। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय और सूर्या किरण टीम की पायलट लेफ्टिनेंट कंबल संधु ने शो के बारे में कई रोमांचक जानकारियां दीं। 

उन्होंने बताया कि सूर्या किरण एशिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जो हवाई करतब दिखाती है। नौ विमान एक साथ उड़ाकर करतब दिखाएंगे। इसके अलावा लड़ाकू विमान के प्रशिक्षण की जानकारी देंगे। एम 17 विमान और हेलिकॉप्टर आदि शामिल होंगे। आसमान से कूदने और पैराशूट का भी शो यादगार रहेगा।
विज्ञापन


लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि एयर शो में लोगों के प्रवेश को निशुल्क रखा है। लोग सतवारी के पीरबाबा मार्ग से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे। पीआरओ डिफेंस जम्मू का कहना है कि लोग आधार कार्ड या फिर अन्य पहचान पत्र साथ लाएं, ताकि अंदर जाने की अनुमति मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें