फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने की हवाई फायरिंग, छात्रों ने सुरक्षाबलों पर की पत्थरबाजी

Wed, 22 Nov 2017 12:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के दो गांव में पथराव के बाद पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सेना द्वारा हवाई फायरिंग की गई। जिले के अजस में 10वीं कक्षा के छात्रों ने परीक्षा के बाद वहां तैनात जवानों पर पत्थरबाजी की। हालांकि, पुलिस ने हवाई फायरिंग से इंकार किया है।
विज्ञापन

जिले के चंदरगीर और सर्दकूट बाला में पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि जिस समय सेना इन इलाकों में दाखिल हुई तो इलाके के युवाओं द्वारा उन्हें निशाना बनाते हुए पत्थर बरसाए गए।
गत शनिवार को चंदरगीर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर के छह पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया गया था जबकि इस दौरान वायु सेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हुआ था।
विज्ञापन

इस बीच दोपहर को जिले के अजस इलाके में परीक्षा केंद्र से निकलते समय 10वीं कक्षा के छात्रों ने केंद्र के बाहर तैनात जवानों पर पत्थर बरसाए। इस बीच स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
विज्ञापन

हाजिन में आतंकियों ने की हवाई फायरिंग

- फोटो : File Photo
बांदीपोरा जिले के हाजिन चौक में आतंकियों ने हवाई फायरिंग की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शाम करीब 6:15 पर दो बाइक सवार आतंकी हाजिन चौक पहुंचे जहां युवाओं की काफी भीड़ जमा हुई।
इस बीच वे हवा में कई फायर कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाज जरूर सुनाई दी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि आतंकी फायर करके भागे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें