विश्व एड्स दिवस पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जेएंडके स्टेट एड्स प्रिवेंनशन कंट्रोल सोसाइटी डिपार्टमेंट आफ हेल्थ एंड मेडिकल एजूकेशन, 166 मिलिट्री हास्पिटल और जेएंडके सोसाइटी फार प्रमोशन आफ यूथ एंड मासेस ने जागरूकता रैलियां और संगोष्ठी आयोजित करके लोगों को एड्स की जानकारी देकर जागरूक किया।
दोपहर करीब दो बजे नरवाल चौक से जागरूकता रैली निकाली। मुख्य मेहमान जी हुसैन ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न कालेज के विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि देश को एड्स से मुक्त करने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। एड्स से बचने का उपाय केवल जागरूकता है।
रैली जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावल सिंह आडीटोरियम पहुंच कर संपन्न हुई। यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. मोहन सिंह भी मौजूद थे। जेएंडके सोसाइटी फार प्रमोशन आफ यूथ एंड मासेस की तरफ से एड्स पद यात्रा आयोजित की गई। पद यात्रा एमएएम स्टेडियम से आरंभ हुई और शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर राजेंद्र पार्क पहुंच कर संपन्न हुई।
पदयात्रा में 200 के करीब पैरामेडिकल गवर्नमेंट एग्जलिरी मेडिकल ट्रेनिंग स्कूल जम्मू के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। 166 मिलिट्री हास्पिटल ने भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करके एड्स मुक्त पीढ़ी पर जोर दिया। धनवंतरि आडीटोरियम में आयोजित संगोष्ठी में विषय पर रोशनी डाली।