फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को उत्तम खेती के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। कृषि विभाग की ओर से राजपुरा में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को उत्तम खेती के बारे में जागरूक किया गया। ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। शिविर में मुख्य जिला कृषि अधिकारी संजय वर्मा ने किसानों को जागरूक किया कि उनकी आमदनी को कैसे दोगुना किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपस्थित किसान गणेश वर्मा ने शिकायत की कि राजपुरा में सोसायटी की दुकान पर खाद नहीं मिल रही है, जब भी किसान उक्त दुकान पर जाते हैं तो दुकान बंद ही रहती है। इससे किसानों को काफी परेशानी बनी रहती है। किसान राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें हाईब्रिड सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जाएं। किसानों ने मांग उठाई कि उनके क्षेत्र में दलदल है, उसकी सुध ली जाए। कृषि अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। शिविर में 30 किसानों को सब्सिडी पर स्प्रे पंप भी बांटे गए।
इस अवसर पर संजय वर्मा के साथ विभाग के जिला अधिकारी जितेंद्र खजूरिया, एसडीएओ नरेश रैणा, केवीके के अधिकारी विजय कुमार, आत्मा के सहायक निदेशक अरुण मनखोत्रा, विजय चौधरी, बीडीसी राधा कृष्ण, सरपंच सुरेश बसोत्रा, शाम शर्मा, विकास शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें