संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले के बाना सिंह स्टेडियम में खेल विभाग की ओ से क्रिकेट खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नई प्रैक्टिस पिच खेल पट्टी का निर्माण कराया जाागा। इस पर दो लाख रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को नई खेल पट्टी कका निमार्ण कराए जाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से वर्षों पुरानी खेल पट्टी पर ट्रैक्टर चलाए जाने पर जब इसकी जानकारी क्रिकेट खिलाडि़यों को हुई तो वह स्टेडियम में पहुंचे। उन्हें बताया गया कि यहां हाॅकी की टर्फ का निर्माण कराए जाने के लिए बनी पट्टी को नष्ट किया जा रहा है।
खिलाड़ियों के इसका विरोध करने पर वह तहसीलदार शुव अहमद शाद के पास पहुंचे और इसे बंद कराने की मांग की। तहसीलदार ने खेल विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारी इमरान खान ने बताया कि बाना सिंह खेल मैदान पर नई खेल पट्टी का निर्माण कराए जाने के लिए ट्रैक्टर से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग एक माह के भीतर नई पट्टी का निर्माण किया जाएगा, ताकि क्रिकेट खिलाड़ी अपने खेल में सुधार कर सकें। क्रिकेटर शिवम शर्मा, रजत कुमार, वंश, वरुण ने कहा कि आरएस पुरा में स्टेडियम होने पर क्रिकेट खेलने की बेहतर सुविधा नहीं। अगर यहां नई पट्टी का निर्माण किया जाता है तो बेहतर होगा।