कृषि विभाग द्वारा कैंप लगा रतिया गांव में पैडी थ्रेशर मशीन किसानों को देते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कृषि विभाग जोन कीरपिंड की तरफ से शनिवार को गांव रतिया स्थित कृषि कार्यालय में किसानों को पैडी थ्रेशर मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ ब्लॉक मीरां साहिब की चार पंचायतों के किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के सरपंच पंचों सहित काफी संख्या में किसानों भी मौजूद थे।
उपजिला कृषि अधिकारी देशराज बडू तथा एईओ सरदार हरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद बडू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेती संबंधी नई तकनीक के अपनाने के बारे में जागरूक किया और कहा कि श्रमिकों के अभाव में धान की फसल को संभालने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उसी को ध्यान में रखते हुए चार पंचायत के किसानों को थ्रेशर दिए गए हैं। यह हर किसान के लिए लाभदायक होगी। किसान संयुक्त रूप के साथ इसको इस्तेमाल में ला सकेंगे।
इस मौके पर सरपंच बद्रीनाथ शर्मा, सादिक, रमेश लाल, पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा, शब्बीर अहमद, अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।