फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हरीपुर में शिविर लगा किसानों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव हरीपुर में आजादी के अमृत महोत्सव चंवल फर्टीलाइजर व केमिकल की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कंवलजीत सिंह ने कहा कि किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद का प्रयोग करना चाहिए ताकि बेहतर गुणवत्ता के साथ फसल तैयार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीवीटी के पांच वर्ष पूरे होने पर महोत्सव पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा ताकि किसानों को जमीन की बेहतर गुणवत्ता बनाए जाने के लिए समय-समय पर इसकी मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कराएं। राहुल कक्कड़ ने कहा कि खेत में लगाई फसल को किसी किस्म की बीमारी लगने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकसर किसानों को सही जानकारी नहीं होने पर इसका सही प्रयोग नहीं करने पर नुकसान उठाना पड़ता है। गोष्ठी में मौजूद किसानों को खाद व कीटनाशक दवा वितरित की गई। किसान धर्मपाल, रोशन लाल, प्रकाश चौधरी ने इस प्रकार का शिविर लगाए जानेपर ग्रामीण की और से आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें