फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खेती के लिए पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव पंडोरिया में ग्रामीणों ने धान की खेती योग्य पानी न मिलने पर भाजपा नेता राकेश पंडित के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस वक्त धान की खेती का समय है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नहरों में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसके कारण धान की खेती में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धान की खेती का मौसम समीप आने से पहले ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्र में पानी की समस्या के बारे में सूचित कर दिया था, लेकिन सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसका उनको अब धान की खेती के समय खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जिलेदार को भी ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की कि अगर जल्द उनको खेती योग्य नहरों का पानी उपलब्ध न कराया गया तो वह इस प्रदर्शन को और भी उग्र तरीके से करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें