सांबा। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने चार मवेशियों को बचाकर पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार नए बस अड्डे के पास वाहन चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इस दौरान टाटा मोबाइल जेके 02 सीएम- 2362 को रुकने का इशारा किया गया। जो कठुआ की ओर से आ रहा था। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की गति तेज कर दी, लेकिन पुलिस ने कुछ मीटर दूर पर उसे रोक लिया। इस बीच चालक भागने में सफल रहा। वाहन की जांच में चार मवेशी लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद