फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल घर में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बैसाखी के साथ ही गेहूं और अन्य फसलों को खेत से घर ले जाने का समय आ गया है। फसलों की कटाई के लिए क्षेत्र के किसान ट्रेक्टर, थ्रेशर, दात्री आदि दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने बताया कि समय पर गेहूं की फसल घर लाना चाहते हैं ताकि आने वाले दिनों में मौसम गर्म होने की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गेहूं की पीली लहलहाती फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। क्षेत्र के रमेश चंद्र, थोडू राम, संदीप कुमार दीपक कुमार ने बताया कि फसल की कटाई के लिए हम किसानों ने पूरा इंतजाम कर लिया है। बैसाखी के दिन फसलों की कटाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें