अरनिया। हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हॉर्टिकल्चर विभाग व इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की तरफ से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार अमित सिंह मनहास ने की। शिविर में लोगों व युवाओं को कृषि की नई तकनीक की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हम किसी भी वर्ग के लोगों को नया काम खोलने के लिए आर्थिक मदद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कई प्रकार की योजनाओं से लोगों को जागरूक किया। त्रेवा की सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि तहसीलदार का हम धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने लोगों की सहायता के लिए यह कार्यक्रम का आयोजित किया। हम अपील करते हैं कि अगले सप्ताह दिव्यांगों के लिए समाज कल्याण की तरफ से शिविर लगाया जाए। ताकि लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके। शिविर में सरपंच बलबीर कौर, सुभाष सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद