परगवाल में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत पर्ची काटते हुए
परगवाल। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में आमजन की सहभागिता के लिए पूरे देश में चलाए जा जा रहे श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का परगवाल में शनिवार को शुभारंभ हुआ। निधि समर्पण अभियान की पहली रसीद दुकानदार कुलबीर सिंह ने कटवाई। इस मौके पर पवन सिंह, मंगाराम और पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। पवन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग इसमें योगदान देने के उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में आमजन की सहभागिता के लिए जो श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चल रहा है उसके तहत वह मंदिर निर्माण के लिए सभी की सहभागिता के मद्देनजर हर गांव मोहल्ले तथा हर घर तक पहुंचेंगे। संवाद