फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मशरूम, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से भी जुड़ें

विज्ञापन
गांव जिंदरमेहलु में एक दिवसीय जागरूक कैंप का आयोजन के दोरान लगाए स्टाल पर जानकारी प्राप्त करते ह?
विज्ञापन
आरएस पुरा। इफ्को फार्मर फ्रेंड क्लब जिंदडमेहलू की तरफ से खेती से संबंधित कंपनी इफ्को के सहयोग से गांव में जागरूक शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को खाद सहित अन्य उपकरण के बारे में किसानों को बताया गया। क्लब के चेयरमैन शाम गोरखा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर के दौरान शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि आधुनिक तरीके से खाद निकालने का कार्य किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि वह मशरूम भी लगाएं। इसके अलावा मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन से भी किसान कम पैसा लगाकर ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा भी किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रयास है कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, ताकि वह अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें और इसके लिए इस तरह के शिविर किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।
इस मौके पर एडवोकेट प्रवीण केसर, क्लब के चेयरमैन शाम गोरखा, फील्ड ऑफिसर विवेक शर्मा, स्टेट मार्केटिंग हेड बहादुर राम, जुगल शर्मा सचिन गुप्ता आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम लाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें