फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर में 1-1 हजार बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड जैसी संक्रमित बीमारियों के लिए भविष्य में उचित चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जम्मू और श्रीनगर में अलग से संक्रमित बीमारियों के लिए 1-1 हजार बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। दोनों अस्पतालों के प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर डीआरडीओ ऐसे अस्पतालों का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में संक्रमित बीमारियों के इलाज के लिए वर्तमान में अलग से कोई अस्पताल नहीं है। कोविड संकट के दौरान संक्रमित बीमारियों के रोगियों के लिए अलग से अस्पताल की जरूरत महसूस की गई। डीआरडीओ ने देशभर में 12 ऐसे अस्पतालों का निर्माण कर दिया है। वहीं जरूरत के मुताबिक अन्य केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में ऐसे अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश प्रशासन की ओर से डीआरडीओ को जमीन, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य बुनियादी जरूरतों पर समर्थन दिया जाता है। जम्मू-कश्मीर में कोविड से अब तक 83000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुछ समय पहले प्रदेश में कोविड के पीक पर होने से कई गैर कोविड अस्पतालों को कोविड अस्पतालों में तब्दील करना पड़ा। कई अस्पताल कोविड और गैर कोविड दोनों मरीजों के लिए एक साथ चल रहे हैं।
प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद : वित्तीय सचिव
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय को डीआरडीओ द्वारा 1-1 हजार बेड के अस्पताल का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द मंजूरी मिल जाएगी और काम शुरू होगा। इसके लिए शहर से बाहर कुछ जगहों की शिनाख्त की जाएगी, ताकि संक्रमित रोगियों को बेहतर चिकित्सा देखभाल दी जा सके। इसमें डीआरडीओ के इंजीनियर आकर जगह को फाइनल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें