एफसीआई के अधिकारी किसानो को धान बेचने की जानकारी देते हुये
ज्यौड़ियां। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से शुक्रवार को तहसील ज्यौड़ियां तथा आसपास के गांवों के किसानों को सुविधा उपलब्ध कराते हुए धान खरीद केंद्र खोला गया। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मदन लाल ने किया। बता दें कि यह केंद्र वार्ड-6 में खोला गया।
इस मौके पर निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के किसान लोग उपस्थित रहे। एफसीआई के अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा धान खरीद पर किसानों को एक नई सुविधा उपलब्ध कराते हुए नया कानून जारी किया है। इसमें धान बेचने पर किसानों के खाते में 72 घंटे के भीतर धान के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। किसानों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए बताया कि अब हमें धान बेचने पर पैसों के लिये चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी राजिंदर सिंह, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे। ।