फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा। बार एसोसिएशन के समथर्न मे प्रदशर्न करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वकीलों के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल से मांग उठाई की भूमि का पंजीकरण कोर्ट को वापस दिया जाए। उपराज्यपाल इसकी समीक्षा स्वयं करें।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि राजस्व विभाग पर लोगों को संदेह हैं। क्योंकि भूमि हड़पने वालों के साथ विभाग के घनिष्ठ संबंध हैं। हमने एक माह से अधिक समय से विरोध कर रहे वकीलों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। लोगों को न्यायपालिका पर भरोसा है और वह जमीन हड़पने वालों के हाथों में खेलने के लिए राजस्व अधिकारियों में विशेष रूप से निचले कर्मचारियों पर संदेह करते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच विश्वास बहाल करने के लिए उपराज्यपाल से अनुरोध किया जाता है कि वे इस फैसले पर विचार करें और न्यायपालिका की पंजीकरण शक्तियों को न्यायिक मजिस्ट्रेटों को सौंप दें। कई उदाहरणों में राजस्व अधिकारियों ने एक खंड भूमि हड़पने या प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने और दूसरों की अनदेखी करने के लिए भूमि की स्थिति बदल दी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी राजस्व अधिकारी भ्रष्ट हैं या उन्होंने कथित रूप से दस्तावेजों को बदल दिया है, लेकिन लोगों को न्यायपालिका में विश्वास है और इसे बहाल किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में बब्बल गुप्ता, सेवानिवृत्त कर्नल स्वर्ण सिंह, तीरथ भगत, राजन शर्मा, बचन चौधरी, कैप्टन मोहन लाल शर्मा, बाबू राम भगत, अमरनाथ शर्मा, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह नागरा, भारत भूषण, बृजमोहन दत्ता, रशपाल शर्मा, करतार चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

‘राजस्व विभाग में रजिस्ट्री से बढ़ेगी रिश्वतखोरी’
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चौक में धरना प्रदर्शन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री करने का काम सरकार ने जो राजस्व विभाग को सौंपा है, पहले से ही इस विभाग में रिश्वतखोरी का बोलबाला रहा है। जमीन की रजिस्ट्री करने का काम अब राजस्व विभाग को सौंप दिया गया है। इससे इस विभाग में रिश्वतखोरी बढ़ जाएगी। पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि जमीन की रजिस्ट्री का काम दोबारा अदालत को सौंपा जाए। प्रदर्शन में सांबा जिला उप प्रधान बबल गुप्ता, तीर्थ राम, ब्लॉक प्रधान बचन चौधरी, मोहन लाल, भारत भूषण लाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें