फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ और सीआईएसएफ की भर्ती संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिले के पेंथी में सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में बीएसएफ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए 16 नवंबर से चली आ रही भर्ती सोमवार को संपन्न हो गई। इसमें सांबा और कठुआ जिले के दस हजार के करीब युवाओं ने आवेदन भरा था। इनमें से 7405 युवाओं ने शारीरिक परीक्षण पास कर लिया है।
विज्ञापन

इस भर्ती रैली में युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। 1800 के करीब युवतियों ने आवेदन भरा था, जिनमें 490 लड़कियां शारीरिक परीक्षण पास कर गई और अब 29 दिसंबर को इन सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद चिकित्सक जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। अंतिम दिन युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। दो जिलों से आए लड़कों ने बताया कि उन्हें काफी खुशी है कि वे शारीरिक जांच में पास हो गए हैं। अब आगे की तैयारी करेंगे। युवाओं ने कहा कि वे देश की सेवा करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें