सुंदरबनी। बैरीपतन तहसील के गांव कांगडी के ग्रामीणों ने सरपंच अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजोरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपराज्यपाल प्रशासन से थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मिडिल कांगड़ी पंचायत के सरपंच अनिल कुमार ने कहा कि तीन दिन पूर्व राजोरी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीर जिलानी ने उपायुक्त राजेश कुमार शवन को दो घंटे तक थाने के बाहर सड़क रोक कर रखा। जो एक जिला अधिकारी स्तर के अधिकारी के पद की बेइज्जती है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी राज्यपाल प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिले का मलिक होता है। एक थाना प्रभारी उसे थाने में अंदर जाने न देकर दो घंटे तक खड़ा रखता है। तो इसके लिए उपराज्यपाल प्रशासन भी जिम्मेदार है। उन्होंने उपराज्यपाल से गुहार लगाई कि ऐसे थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।