फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया सुचैनी में पेयजल किल्लत, लोगों में रोष

विज्ञापन
विजयपुर के राया सुचैनी मे पानी की किल्लत पर प्रदशर्न करते लोग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के राया सुचैनी क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बागल, बलवंत सिंह, जीवन सिंह, सरपंच दलजीत सिंह, प्रेम और मोहन सिंह ने बताया कि जबसे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं, उन्हें पानी की आपूर्ति ही बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को पानी की आपूर्ति मिल सके। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें