फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खुलने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा के नड मे शराब की दुकान खोले जाने के विरोद्व मे नारेबाजी करते लोग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के नड में शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं सकी है। अब नशे में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। इसका वह सख्त विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नड में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो क्षेत्र के लोग जन आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य दीदार सिंह, सरपंच रवींद्र सिंह, बीडीसी अध्यक्ष देव राज, बलराम कुंडल, मोहन सिंह, जगरूप सिंह के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें