फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा कस्बे में ट्यूबवेल की मोटर जल जाने पर लोगों में रोष है। लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि शीघ्र ही मोटर लगाई जाए। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को बहाल किया जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन कर रहे सरपंच सुरेश बसोत्रा, बीडीसी राधे शाम, कमल किशोर मेहता, महेश कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, शिवराम, सुशांत शर्मा, पंच दर्शन चौधरी, मास्टर बैद्यनाथ आदि ने कहा कि 15 दिन से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप है। पानी की आपूर्ति को बहाल करने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि शीघ्र ही मोटर लगाया जाए। अन्यथा वह हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें