घगवाल। तहसील के जतवाल क्षेत्र में फ्लाईओवर बनाने की मांग को लेकर स्थानीय ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई नायब सरपंच किशोर ने की। उन्होंने कहा कि जतवाल बस अड्डे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनाने की मांग स्थानीय लोग कई बार कर चुके हैं। कोई करवाई नहीं हुई।
इसको लेकर लोगों के साथ दुकानदारों ने जतवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्रदर्शन कर प्रशासन को गंभीर होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन वह राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर भी कर सकते थे, लेकिन इससे लोगों को काफी परेशानी होती। अगर जतवाल में फ्लाईओवर नहीं बनाया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ेगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। प्रदर्शन में आढ़ती खत्री, नीदु पट्टी, प्रणव शर्मा, प्रेमनाथ, केवल कृष्ण, रवि कुमार व भूषण कुमार भी शामिल रहे।