फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढगोर गांव के ग्रामीणों ने बाडियां में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के ढगोर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को बाडियां के राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीण मोहन लाल ने बताया कि उनके बेटे संदीप की जम्मू में उसके ससुरालियों ने हत्या कर दी है। जबकि उसे आत्महत्या का रंग दिया गया। उन्होंने कहा कि संदीप ने डेढ़ वर्ष पूर्व जम्मु में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी सारा सामान समेट कर मायके चली गई व संदीप को भी साथ ले गई। संदीप को उन्हें मिलने भी नहीं दिया जाता था। गत दिवस संदीप की उनके ससुरालियों ने हत्या कर दी व उसे आत्महत्या बताने लगे। मृतक के पिता के अनुसार संदीप को उसके ससुराल वाले काफी प्रताड़ित करते थे। गत दिवस उनके बेटे की हत्या कर दी गई। हमें सूचना दी गई कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर पांच डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने रविवार को बाडियां हाईवे पर प्रदर्शन किया।
-------
शव का पोस्टमार्टम कराकर देविका नदी में संस्कार कर दिया गया है। संदीप होनहार बच्चा था। अपने गांव में भी सभी से प्रेम से मिलता जुलता था। उन्होंने देविका नदी में संस्कार करते समय संकल्प लिया है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिला कर ही रहेंगे। इस बाबत एसएसपी से भी भेंट कर पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुख्तियार सिंह, सरपंच, ढगोर पंचायत सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें