फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा के बासमती को जीआई टैग लगाएं केंद्र सरकार

विज्ञापन
वासमति चावल की अनदेखी पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए जम्मू कशमीर शिवसेना के लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव जिंदड़मेहलू में रविवार को शिवसेना व डोगरा फ्रंट की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ आरएस पुरा के बासमती चावल की कम कीमत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की बासमती चावल को भी केंद्र सरकार को जीआई टैग लगाना चाहिए। ताकि क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर के केसर को केंद्र सरकार जीआई टैग लगा, विदेशों में भेजा जा रहा है। इससे उनको उनकी केसर का उचित दाम मिल रहा है। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के चावल की फसल का नहीं। आरएस पुरा का बासमती चावल दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। ना ही उनके उत्पादित चावल विदेशों में एक्सपोर्ट होते हैं। इसके आरएस पुरा की बासमती चावल की बहुत कम कीमत मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि आरएस पुरा के चावल को भी जीआई टैग लगाएं ताकि उनका चावल भी विदेशों में जाने पर अधिक कीमत मिल सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन में दया राम, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार, करमजीत, शामों देवी, सुदेश कुमारी, पुष्पा देवी सहित काफी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें