फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के आरोपी पंच की गिरफ्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में गत दिनों भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें आरोपी के आज तक नहीं पकडे़ जाने पर घायल के परिजनों ने शनिवार को सुंब चौक पर प्रदर्शन किया और आरोपी पंच को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सनद रहे कि गत दिनों सुंब में पंच तरसेम लाल ने कुछ साथियों के साथ पूर्व पंच रमेश लाल पर हमला किया था। इसमें पूर्व पंच रमेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने सुंब चौक पर प्रदर्शन किया। रमेश लाल के परिजनों का कहना था कि लगभग 11 दिन पूर्व हमला किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को लेकर पंच तरसेम लाल ने भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर रमेश लाल पर हमला किया था। रमेश लाल अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस पर भाजपा के बड़े नेताओं का दबाव है, जिससे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
-------
जिस दिन वारदात हुई थी, उसी दिन आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। सुंब चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। उसे भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश जसरोटिया, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें