फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में 24 घंटे में 62 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन प्रतिदिन मामलों में बढ़ोतरी ही हो रही है। शनिवार को 24 घंटे के दौरान 62 मामले कोरोना संक्रमित के सामने आए हैं। इसमें डीसी कार्यालय का एक अधिकारी भी शामिल है। कोरोना वायरस तेजी से अब गली मोहल्लों का रुख कर रहा है। जबकि आम लोग बेफिक्र होकर अपने-अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। लोगों के बेपरवाह होने के साथ ही प्रशासन की ओर से भी कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब आम लोग कोरोना वायरस से पहले जैसे हालात में ही रह रहे हैं। कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। आम लोग कोरोना वायरस से बिलकुल भी नहीं डर रहे हैं। बैंकों में तो सरेआम आम सामाजिक दूरी की धज्जियां उठाई जा रही हैं। दुकानों में भी यही हाल है। यही नहीं सैनिटाइजर तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में कोरोना की जंग को जीतना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें