सांबा में मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में। उतरे बीडीसी चेयरमैन, धरने में हुए शामिल
सांबा। ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले मनरेगा कर्मचारी गत एक माह से धरने पर बैठे हैं। सरकार की ओर से भी उनकी बात को नहीं सुना जा रहा है। अब बीडीसी चेयरमैन भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
ग्रामीण विकास विभाग में धरने पर बैठक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांबा ब्लॉक बीडीसी चेयरपर्सन कमलेश कुमारी, घगवाल ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा ने समथर्न देते हए उपराज्यपाल से मांग की किक इनके लिए कोई पालिसी बना कर उन्हें रोजगार दिया जाए। मनरेगा कर्मचारी विभिन्न विभागों का काम करते आ रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग में इनका अहम रोल है। इनके धरने पर चले जाने से विकास कार्य भी रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि सारा दिन काम करने पर इन्हें छह हजार रुपये मेहनताना दिया जाता है। इस अवसर पर नायब सरपंच दवेंद्र सिंह के अतिरिक्त कई पंच भी उनकेे समर्थन में धरने में शामिल हुए।