सांबा। कोरोना महामारी का प्रकोप इन दिनों गली-मोहल्लों तक पहुंच गया है। अस्पतालों में हो रही मौत का डर अब आम लोगों को सताने लगा है। यही नहीं छोटी-मोटी बीमारी के लिए अब अस्पतालों में जाने से भी लोग कतराने लगे हैं। महिला रानो देवी, संतोष कुमारी, रतनो देवी, पिंकी आदि ने बताया कि जम्मू के मेडिकल अस्पताल में हर रोज मौतें हो रही हैं। पहले कोरोना कह दिया जाता है। बाद में रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। उन्होंने बताया कि गत दिनों एक चार वर्ष के बच्चे की मौत, बाद में एक महिला की मौत से अब डर लगने लगा है। महिलाओं ने कहा कि अब तो अस्पताल जाने का भी मन नहीं करता। पता नहीं कब उन्हें कोरोना पॉजिटिव बना दिया जाए। उन्होंने बताया कि अब छोटी-मोटी बीमारी के लिए वह नीति डॉक्टर से दवा लेकर ही उपचार कराना अच्छा है।