फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को एंबुलेंस नहीं दिए जाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। हृदय गति रुकने से मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक के मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी पुशवालियां के विजय कुमार अचानक बीमार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया। आरोप है कि उन्हें अस्पताल से समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिस पर कैली मंडी के सरपंच रविंदर सिंह लबलू के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीज के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा, जब उनके परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। उन्होंने अस्पताल से एंबुलेंस लेने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं बताई। उसके बाद वे उस डॉक्टर के पास पहुंचे जो आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी कर रहा था। उन्होंने उन्हें 108 पर कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने 108 पर कॉल किया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक मरीज दर्द से कराहता रहा। काफी देर बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची और मरीज को जीएमसी जम्मू में शिफ्ट किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ते में मरीज को कुछ हुआ तो जिला अस्पताल सांबा उसका जिम्मेदार होगा।
------
सांबा के लोग भगवान भरोसे चल रहे हैं। अस्पताल रेफर अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध है। अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के समान सुविधाएं हैं। क्योंकि मरीज को जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित करने के लिए उक्त अस्पताल में कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। फिर उन्होंने 108 आपातकालीन नंबर पर कॉल करने के लिए मजबूर किया, लेकिन इसके बाद डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। फिर मरीज को जीएमसी अस्पताल जम्मू में शिफ्ट किया। केवल एक डॉक्टर इमरजेंसी में मौजूद था। हालाँकि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए और डॉक्टर क्वार्टर का निर्माण किया, ताकि डॉक्टर उनमें रहें, जबकि रात्रि को डॉक्टर अस्पताल में नहीं ठहर रहे हैं। इसकी शिकायत एलजी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंदर सिंह लब्लु, सरपंच, कैली मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें