फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टूटे दड़प पुल की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
चार विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला अहम पुल टूटने के बारे में बताते ग्रामीण।
विज्ञापन
मीरां साहिब। चार विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला अहम पुल दड़प के टूट जाने पर ग्रामीण इसके निर्माण पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतना अहम पुल ढह गया जिसमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसके निर्माण को लेकर जांच की जाए। पुल निर्माण में निमभन स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत के सरपंच कश्मीरा सिंह ने कहा कि आरस पुरा-बिश्नाह क्षेत्र को जम्मू से जोड़े जाने के लिए अहम पुल होने पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा पुल के किनारे बांध नहीं बनाया गया। क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से इस पुल के नीचे बांध बनाए जाने की मांग की थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। प्रीतम शर्मा ने कहा कि अब पुल टूटा होने पर लोगों को दूसरे मार्ग से आना जाना पड़ रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि फिलहाल यहां पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को हो रही परेशानी से कुछ राहत मिल सके। किसान रतन लाल, श्याम लाल आदि ने कहा कि अगर पीडब्ल्यूडी पुल की ओर ध्यान देता तो यह कभी भी नहीं टूटता। उन्होंने कहा कि पुल टूटने पर कई किसानों द्वारा लगाई गई धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। उन्होंने ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें