फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद करबाने के लिए वीरवार से लगातार धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे सरपंच पंच एसोसिएशन के सदस्य,, विजय सैनी।

विज्ञापन
प्रेसवार्ता में प्रदर्शन की जानकारी देते सरपंच। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव खेरी सरोर में खोली जा रही शराब की दुकान बंद कराने के लिए अब वीरवार से धरना शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया गया, लेकिन पुलिस ने दुकान बंद कराने के बजाय प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कर दिए।
विज्ञापन

बुधवार को पंच-सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रेसवार्ता में कहा कि हम गांव-गांव में खोल जा रही शराब की दुकानों का विरोध करते हैं। उसे बंद कराने के लिए हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए हम एसएसपी, उपायुक्त से भी मिले हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब न देते हुए ढुलमुल रवैया अपनाया। उनको नींद से जगाने के लिए पंच सरपंच एसोसिएशन के सदस्य ग्रामीण वीरवार से बीडीओ कार्यालय में धरने पर बैठेंगे। यह धरना लगातार जारी रहेगा, जब तक शराब की दुकान बंद करने का कोई ठोस आदेश नहीं दिया जाता।
एसोसिएशन के प्रधान सरपंच जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम प्रशासन से अपने लिए कोई मांग नहीं रखते, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बचाने के लिए शराब की दुकान बंद करने की मांग कर रहे हैं।, लेकिन प्रशासन पर शराब माफिया का कितना दबाव है कि वह इस मसले को सुन नहीं रहा। शराब की दुकानों का ग्रामीण लोगों पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में खैरी के सरपंच विजय सेनी, जोगिंदर सिंह, अनिल शर्मा, विभीषण सिंह सहित कई सरपंच पंच मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें