फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
शराब की दुकान खोले जाने पर पर्दाशन करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव राठाना में शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में शुक्रवार को काफी संख्या ग्रामीण सड़क पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने मार्ग जाम कर दिया और दुकान खोलने का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अरनिया-आरएस पूरा सड़क को बंद कर दिया, जिससे दोनों ओर से यातायात अवरूध हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने गांव में शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द गांव से शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राठाना चौक में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों व काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
प्रदर्शन में शामिल नायब सरपंच हरभजन सिंह, पंच रतन लाल, अवतार सिंह व रवि कुमार आदि ने कहा कि करीब एक माह पहले प्रशासन को हमने लिखित में अवगत कराया था कि गांव में खुलने वाली शराब की दुकान को बंद किया जाए, या दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। प्रशासन की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांग पर विचार-विमर्श किया जाएगा, लेकिन अब प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी उनके गांव में शराब की दुकान खोल दी गई है। जो हमें स्वीकार नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह कि जहां दुकान खुली है वहां से कुछ ही दूरी पर धार्मिक स्थल है। गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
वहीं प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार तथा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने गांव के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इस आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क मार्ग खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें