फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महगाई को लेकर बसपा का विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव स्लैड में वसपा के लोग महगाई को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गांव स्लैड़ मुख्य चौक पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को नाकाम बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है, उससे आम जनता का जीना मुहाल होता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित होने पर पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें रोजाना आसमान छू रही है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। अगर यही हाल रहा तो गरीब वर्ग के लोगों को परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। गरीब व्यक्ति आज में गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहा है, यही नही मध्यवर्गीय परिवार के लोग दो पहिया वाहनों का अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
बसपा जिला संयोजक तिलक राज ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से की जा रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी को लेकर बसपा केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर है। तिलक राज ने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं जो महंगाई पर काबू नहीं पा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ वादा किया था कि देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाया जाएगा, लेकिन जिस तरह से महंगाई की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ रही है। उससे लगता है कि केंद्र सरकार अपने वादों पर पूरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में कर्मचंद, सुभाष चंद्र, अजय कुमार, अमरनाथ, फकीर चंद, अशोक कुमार, ओमकार सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें