फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सैनी सलारिया विरादरी की और से वैठक का आयोजन

विज्ञापन
अखिल भारतीय सैनी सलारिया विरादरी कुलदेव स्थान पर नमन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव सुहागपुर स्थित अमर बलिदानी दाता शेेर सिंह सलारिया के देवस्थान पर गठित कमेटी के प्रधान सेवानिवृत्त आईजीपी आइपीएस डॉ. कमल सैनी की अध्यक्षता में वार्षिक मेल के आयोजन के लिए चर्चा की गई। डॉ. कमल सैनी ने बताया कि कुलदेव स्थान सुहागपुर में 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से रामायण पाठ किया जाएगा। इसका भोग 26 फरवरी सुबह दस बजे होगा।
विज्ञापन

27 फरवरी को पूर्णाहुति सुबह 8 बजे तक होगी व 11 बजे से शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। डॉ. कमल सैनी ने मेल में गठित पद अधिकारियों के साथ वार्षिक मेल के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि वर्षों से गांव सुहागपुर में अमर बलिदानी दाता शेर सिंह सलारिया के स्थान पर हर वर्ष वार्षिक मेल का आयोजन किया जा रहा। ताकि दुनिया में अमन शांति बनी रहे साथ ही सबका भला हो सके। हर वर्ष सलारिया वंश के लोग पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से भक्तजन यहां पहुंचते हैं। इस दौरान गठित कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष रामपाल सैनी, मेला राम, पंच स. दर्शन सिंह, सेवानिवृत्त सुबेदार गिरधारी लाल, सतपाल, पंच मुख्तायार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें