फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर यूनियन ने टोल टैक्स को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टोल टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन करते मेटाडोर यूनियन के सदस्य।
विज्ञापन
विजयपुर। मेटाडोर यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल के नेतृत्व में शुक्रवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ राया मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। रघुवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन कह रहा है कि सांबा वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। दूसरी तरफ जब हम मेटाडोर लेकर जाते हैं टोल टैक्स वसूल किया जाता है। एतराज जताने पर अभद्रता की जाती है और मेटाडोर को टोल क्रास नहीं होने दिया। वापसी में भी टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से भी कई बार बात की जा चुकी है, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिल रहा है। इस कारण हम लोग काफी परेशान हैं। पिछले छह माह से कोरोना के कारण सभी मेटाडोर खड़ी रही। अब अनुमति मिली है तो चलाया जा रहा है, लेकिन सरोर टोल प्लाजा के कारण हम गाड़ियां नहीं चला रहे हैं। इस कारण हम लोगों को इस समय रोटी के लाले पड़ चुके हैं। हमारे बच्चे भूखे प्यासे परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की कि उनकी परेशानी का हल किया जाए। क्योंकि अगर ऐसा ही टोल प्लाजा वाले हमसे टैक्स लेते रहे तो हम गाड़ी नहीं चला सकेंगे। प्रदर्शन में योगेश शर्मा, प्रवीन कुमार भगत, दीपक कुमार, टींकू सिंह, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें